हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा रानीपुर मझौवां में अराजक तत्वों ने परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना पर बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में ई० शैलेश कुमार भारती (पूर्व मंडल प्रभारी/विधानसभा संयोजक पनियरा), मानवेन्द्र निषाद (विधानसभा प्रभारी सिसवां), शिवेंद्र कुमार गौतम, संदीप गौतम, संजय गौतम, मुबारक अली (विधानसभा उपाध्यक्ष सिसवां) सहित सेक्टर अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, ग्राम प्रधानपति पुजारी यादव, जानकी जी तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और नई प्रतिमा तत्काल स्थापित कराई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

