पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महाराजगंज में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने दी हार्दिक बधाई

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

महाराजगंज। जनपद के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही पूरे पूर्वांचल सहित महाराजगंज जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।

इस अवसर पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वर्तमान में विकासखंड सिसवा के ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने जनपद की जनता की ओर से पंकज चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य का प्रदेश अध्यक्ष बनना पूरे महाराजगंज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति भाजपा संगठन की दूरदर्शिता को दर्शाती है, जहां कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा को सर्वोच्च नेतृत्व द्वारा सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने पंकज चौधरी के सरल स्वभाव, जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा, अनुशासन और अनुभव से परिपूर्ण रहा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

धीरु भैया ने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *