हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2017 से 2021 तक के बीच बने ई-चालानों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग के अनुसार इस अवधि में 30.52 लाख ई-चालान बने थे, जिनमें से 17.59 लाख का निस्तारण पहले ही किया जा चुका था। अब शेष 12.93 लाख लंबित चालान भी समाप्त कर दिए जाएंगे।
अधिकारियों के मुताबिक कर वसूली से जुड़े चालान, गंभीर अपराध, दुर्घटना और आईपीसी से संबंधित मामले इस छूट में शामिल नहीं होंगे। पोर्टल पर ये चालान “Disposed” अथवा “Closed” के रूप में प्रदर्शित होंगे।
ई-चालान खत्म होने से वाहन मालिकों को फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर, हाई सिक्योरिटी प्लेट व पंजीकरण से संबंधित कार्यों में अब कोई बाधा नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया अगले 30 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।

