पुलिस रेड में 21 लड़कियां, दलाल व कोठा मालिक गिरफ्तार
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
मेरठ/महराजगंज। लंबे समय तक शांत रहने के बाद कबाड़ी बाजार का कुख्यात रेडलाइट एरिया एक बार फिर से सक्रिय हो गया था। शुक्रवार रात पुलिस की बड़ी छापेमारी में 21 लड़कियां, कई दलाल और कोठा मालिकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई लड़कियों में कई नाबालिग भी शामिल हैं।
दिल्ली के मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि 2019 में यह पूरा इलाका बंद करा दिया गया था, लेकिन 2023 में निवास के लिए 15 कोठों को अनुमति दी गई थी। आरोप है कि इन्हीं कोठों पर गुपचुप तरीके से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और संबंधित सीओ को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? आखिरकार SSP के आदेश पर सीओ कैंट की टीम ने दबिश देकर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।