आईआईटी कानपुर से प्रशिक्षण पाकर लौटे पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

पनियरा। सोमवार को पनियरा ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता पनियरा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह ने की।

हाल ही में शुक्ला आईआईटी कानपुर से नेतृत्व एवं प्रबंधन विकास विषयक शिविर का प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। यह उनकी पनियरा ब्लॉक पर पहली वापसी थी।

सभा को संबोधित करते हुए वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि उनके कार्यों की उपलब्धि जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मैं उस लायक नहीं था कि आईआईटी कानपुर जा पाता, लेकिन आप सबके भरोसे और सहयोग से ही यह संभव हुआ।” उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग ने पूरे प्रदेश से 50 लोगों का चयन किया था, जिनमें उन्हें भी शामिल किया गया।

शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर नेतृत्व व प्रबंधन के अनुभव साझा किए। उन्होंने पनियरा ब्लॉक में कम लागत पर भवन निर्माण, आवास मरम्मत, नए पशु चिकित्सालय की स्थापना और सहकारी समितियों के कायाकल्प जैसे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से पनियरा ब्लॉक प्रदेश में एक मिसाल बन रहा है।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह और पूर्व प्रमुख जायनाथ सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर वर्मा ने किया।

समारोह में ग्राम प्रधान रानू सिंह, रमेश यादव, अमरजीत यादव, नीरज कुमार, गणेश प्रजापति, डीएन गुप्ता, राजेश पाल, रजनीश त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, रामकरन यादव, ब्रह्मानंद धारिया, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, एडीओ आईएसबी हरेराम यादव, दिलीप कसौधन, शैलेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम के अंत में वेद प्रकाश शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *