छोटी गंडक नदी में मिला अज्ञात पुरुष का कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स बिमलेश कुमार पाण्डेय

महाराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम मेदिनीपुर में छोटी गंडक नदी में कपड़ों में लिपटा एक शव मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी जखीरा के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया।

शव कई माह पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था। प्रथम दृष्टया पुरुष का प्रतीत हो रहा है। सड़-गल जाने से उम्र स्पष्ट नहीं हो सकी। पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पहचान न होने पर डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा जाएगा। गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *