हर्षोदय टाइम्स/विशाल सिंह
खुशहालनगर/महराजगंज- जनपद अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र के खुशहालनगर रेलवे ट्रैक के पास एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। घुघली पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर , सिने पर किये गए गंभीर वार से युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की जेब से न तो कोई मोबाइल फोन मिला और न ही कोई पहचान पत्र, केवल एक टूटी चिलम और दस रुपए का नोट बरामद हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि हत्यारों ने सभी सबूत मिटाने का प्रयास किया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है। जांच को भटकाने के लिए शव को खुशहाल नगर रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे फेंका गया है।
घुघली थाने के प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


