विदेश यात्रा का सपना टूटा, एजेंट ने 1.15 लाख हड़पे

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महाराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेमपिपरा निवासी रीतू गुप्ता का विदेश में रोजगार का सपना ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि भिटौली  थाने क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया निवासी एजेंट मो. रफीक ने उनके पति को विदेश भेजने के नाम पर 1.15 लाख रुपये ले लिए और अब न पैसे लौटा रहा है, न वादा निभा रहा है।

रीतू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बैजनाथपुर निवासी दिलीप वर्मा के कहने पर उन्होंने रफीक पर भरोसा किया और पिछले दस महीनों में चार किस्तों में रकम दी। एजेंट ने मेडिकल जांच भी कराई, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर दी।

इस मामले में भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी, ठगी और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *