विजन एकेडमी के ‘संलाप-01’ में संजय किशोर का प्रेरक संबोधन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

“सिर्फ रोजगार नहीं, देश सेवा का लक्ष्य रखें – संजय किशोर”

“अनुशासन और लक्ष्य से ही मिलती है सफलता : प्रिंसिपल चीफ़ कमिश्नर”

“शिक्षा में नैतिकता और जिम्मेदारी जरूरी – संजय किशोर”

महराजगंज, 10 अगस्त – विजन एकेडमी द्वारा आयोजित संवाद श्रृंखला ‘संलाप-01’ में रविवार रात 8 बजे प्रिंसिपल चीफ़ कमिश्नर (IRPFS)  संजय किशोर ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर आत्मविश्वास, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम बननी चाहिए।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल किशोर ने कहा कि सफलता अनुशासन, निरंतर अभ्यास और स्पष्ट लक्ष्य से ही मिलती है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर विशेष मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने समय प्रबंधन, सही अध्ययन सामग्री के चयन, उत्तर लेखन अभ्यास और मानसिक दृढ़ता के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि देश सेवा की भावना से भी सिविल सेवाओं में प्रवेश का लक्ष्य बनाएं।

विजन एकेडमी के अनुसार, यह सत्र न केवल विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा, बल्कि शिक्षकों को भी नई दृष्टि और प्रेरणा प्रदान करने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *