कुसम्हा प्राथमिक विद्यालय मे तैनात प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी हुई बहाल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ आनंद पाण्डेय

परतवल /महराजगंज :  जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसम्हा प्राथमिक विद्यालय मे तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी को ससम्मान बहाल कर दिया गया।

बताते चलें प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पर सरकार के खिलाफएवं विभागीय कार्यों को न करने हेतु एवं साथ ही साथ परिषदीय शिक्षकों को उकसाने का आरोप था। खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा के जांच के बाद उनके द्वारा विभागीय कार्य को पूर्ण कर लिया गया और जांच में सरकार के खिलाफ किसी भी टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई।

वही विभाग द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी को ससम्मान बहाल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *