बीडीओ ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


घुघली में महिला सभासद पद के लिए उपचुनाव 11 अगस्त को

डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में बना मतदान केंद्र, तीन प्रत्याशी मैदान में

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

घुघली। महराजगंज: नगर पंचायत घुघली के वार्ड संख्या 11 रामदेव नगर में महिला सभासद के निधन के बाद रिक्त पद के लिए तीन महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। आगामी 11 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या पांच को बूथ के रूप में तैयार किया गया है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी राजकुमार ने मतदान स्थल का निरीक्षण करते हुए कुछ आवश्यक निर्देश दिया।

कुछ माह पूर्व वार्ड की महिला सभासद तेतरा देवी का कुछ माह पूर्व निधन हो गया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस पद को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है। वार्ड में कुल 929 मतदाता हैं, जिनमें 466 पुरुष और 463 महिलाएं शामिल हैं।

इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं ।बबिता देवी पत्नी हरेंद्र,सुनीता देवी पत्नी सत्यप्रकाश और पिंकी, पत्नी धर्मेंद्र कुल तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहीं हैं।

शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजकुमार ने मतदान केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कण्डेय सिंह से तैयारियों की जानकारी ली और मतदान दिवस पर निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव और लिपिक अजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे। बीडीओ ने प्रशासनिक दृष्टि से सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *