बासपार नूतन के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ शिकायत कर किया जांच मांग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज: घुघली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसपार नूतन के निवासियों ने कोटेदार ममता देवी के खिलाफ  कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में राशन वितरण में अनियमितताएं, अभद्र व्यवहार और शासनादेश का उल्लंघन शामिल है। कोटेदार द्वारा राशन वितरण नहीं किया जाता है और न ही वह राशन के दुकान पर बैठती हैं।प्रति कार्ड एक किलो कम राशन दिया जाता है और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। अन्तोदय कार्ड पर 3 किलो चीनी के बजाय ढाई किलो चीनी दिया जाता है, जबकि 3 किलो का दाम कार्ड धारक से लिया जाता है।अंगूठा न लगाकर आंख से आइरिस प्रणाली से मात्र राशन का वितरण किया जाता है, जिससे कार्ड धारक को परेशान किया जाता है।राशन वितरण के बाद बोरे की कीमत को समूह के खाते में नहीं डाला गया है। कार्ड में मृतक यूनिट को हटाया नहीं गया है और मृतक यूनिट का राशन कोटेदार द्वारा ले लिया जाता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि दोषी कोटेदार के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जा सकें और दूसरे समूह को कोटे का दुकान आवंटित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *