कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाई गई नागपंचमी त्योहार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज:भिटौली थाना क्षेत्र के  लक्ष्मीपुर देउरवा,  परसाखुर्द, पचरुखिया तिवारी में प्रशासन की निगहबानी में नागपंचमी पर्व पर तालाब पर युवाओं ने जोश के साथ गुड़िया पीटा। उक्त तीनो संवेदनशील गांवो मे तालाब के किनारे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने किया था। नायब तहसीलदारदेश दीपक पांडेय भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, महिला थानाध्यक्ष सरोजनी वर्मा,उपनिरीक्षक मंजू चौधरी उपनिरीक्षक शिवांशु कुमार पांडेय ,कानूनगो रवींद्र कुमार चौधरी, लेखपाल ऋषिकेश शर्मा,ग्राम प्रधान विनोद कुमार,पूर्व प्रधान व्यास तिवारी,अवधेश मणि, पूर्व प्रधान शैलेष वर्मा, बृजेश पांडेय, सामवेद तिवारी,दिनेश चौहान, श्यामसुंदर चौहान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *