हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय
परतावल/महराजगंज:डिवाइडर पर लगे पौधों की छटाई एक महत्वपूर्ण कार्य है जो सड़कों की सुरक्षा और सुंदरता को बढ़ावा देता है। पौधों की नियमित छटाई से दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है, क्योंकि इससे दृश्यता बढ़ती है और सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खतरनाक स्थितियों को कम किया जा सकता है लेकिन पौधों की छटाइ करते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पौधे की ऊंचाई 4-5फिट होनी चाहिए जिससे रात के समय दूसरी तरफ़ सामने से आ रहे वाहनों का लाइट चालक के आंख पर न पड़े और दुर्घटना से बचाव हो सके!

