घर में सो रहे मासूम की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


घुघली (महराजगंज)। घुघली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर-6 बैकुंठपुर में गुरुवार को सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, मासूम अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और घर के अंदर छिपे विषैले सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।


मासूम की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है, वहीं मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *