श्यामदेउरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बभनौली निवासी सूरज यादव और मंगलपुर निवासी रुपेश सिंह को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपित लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताए जा रहे थे, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के बाद उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।


पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने साफ किया कि अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *