दुष्कर्म के मामले में वाछित अभियुक्त 02 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन मे श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपनी टीम के साथ  जुर्म/जयराम की रोकथाम के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 184/2025 धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महाराजगंज से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त विरप्पन उर्फ राज पुत्र रामसजन को पुलिस हिरासत मे लेकर विधिक कार्यावाही की जा रही है।

मालूम हो कि वादिनी मुकदमा की नाबालिक लड़की शौच कर नल पर हाथ धो रही थी कि प्रतिवादी/अभियुक्त विरप्पन उर्फ राज पुत्र रामसजन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी कतरारी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज द्वारा जबरजस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा प्रा० पत्र दिया गया।  प्रा० पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 184/2025 धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महाराजगंज बनाम विरप्पन उर्फ राज पुत्र रामसजन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी कतरारी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त विरप्पन उपरोक्त को 02 घण्टे के अन्दर कतरारी वन पोधाशाला के पीछे रास्ते से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *