हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
महराजगंज के घुघली-शिकारपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभिषेक यादव (24) और नितेश यादव (25) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त गोरखपुर पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे। पुरैना के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर जंगली जानवरों का आना-जाना आम बात है। इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
