दुकान में ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुए शातिर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

चार दिन बाद खुली वारदात की परत, वायरल वीडियो से इलाके में बढ़ी चिंता

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


चिउटहां/महराजगंज। सिसवा विकास खंड के बरवाकला स्थित बलुअही धूस चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के कई दिन बाद इसका खुलासा हुआ, जब दुकानदार ने सामान की कमी महसूस की।


जानकारी के मुताबिक, बरवाकला निवासी संतोष शर्मा की “महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज” नाम से इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। 25 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान दो युवक चुपचाप दुकान में दाखिल हुए और दुकानदार के व्यस्त होने का फायदा उठाकर दो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर फरार हो गए।


घटना की भनक दुकानदार को 29 अप्रैल को लगी, जब उन्होंने स्टॉक मिलान किया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें पूरी वारदात स्पष्ट रूप से कैद मिली। फुटेज सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है।

सीसीटीवी फुटेज में समान चुराते कमरे में कैद हुए चोर


पीड़ित दुकानदार ने चिउटहा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, चौकी प्रभारी अमित रंजन सिंह का कहना है कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन तहरीर मिलने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *