श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ , मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का पति  परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर रहता है।

पीड़ित के अनुसार गांव का एक युवक बुरी नजर रखता है। और वह अक्सर पास आकर अश्लील टिप्पणियां करता है। 7 जून 2025 को सुबह 11 बजे की घटना है। महिला सहज जन सेवा केंद्र पर पैसे निकालने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी उसे अपने घर में खींच ले गया। वहां उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला के आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसका कपड़ा फाड़ दिया और मारपीट की। पीड़िता ने 12 जून को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा।

इस मामले में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद उर्फ बब्लू के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 75 (3), 76 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *