लंबे कानूनी लड़ाई के बाद पीड़ित व्यक्ति को मिला जमीन पर कब्जा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जनपद घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम सभा बरवा खुर्द में पिछले लगभग बीस वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद का लंबी कानूनी लड़ाई के बाद समाधान हो गया। महराजगंज सिविल कोर्ट  एवं उच्च भूमि अधिकारियों के आदेश पर पीड़ित पक्ष को कब्जा दिलाया गया।

मालूम हो कि पीड़ित पक्ष रामकेवल उर्फ मोछू चौधरी, पुत्र स्वर्गीय फेकू चौधरी  को न्यायालय के आदेशानुसार कब्जा दिलाया गया।  महराजगंज सदर तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आदेश का पालन कराया। कब्जा दिलाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। इनमें हरपुर महन्थ के अजय चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, हेमंत तिवारी, महिप चौधरी, छोटेलाल चौधरी, भोला सिंह ठाकुर, दयानंद चौधरी, पिन्टू चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

भूमि पर कब्ज मिलने के बाद रामकेवल चौधरी ने प्रशासन एवं न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यदि समय पर हमें न्याय नहीं मिलता तो न जाने और कितने वर्षों तक इस मुकदमे का बोझ झेलना पड़ता। सभी अधिकारियों का हम दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने समय रहते न्याय दिलाया।” कोर्ट के द्वारा मिले इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है। अब पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने से क्षेत्र के अन्य विवादों में भी जल्द समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *