जिलाधिकारी ने चौक का किया निरीक्षण, जाना परियोजनाओं का हाल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


चौक सोनाड़ी देवी मार्ग को एक माह के भीतर पूरा करने का दिया निर्देश।

वृक्षारोपण अभियान को करें जनअभियान के रूप में आयोजित: जिलाधिकारी


महराजगंज, 03 जून 2025, (हर्षोदय टाइम्स)  जिलाधिकारी संतोष कुमार द्वारा आज नगर पंचायत चौक का भ्रमण कर विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।
           

जिलाधिकारी महोदय ने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया और मंदिर प्रबन्धन से वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर प्रबन्धन द्वारा मौजूद व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी चौक को मंदिर परिसर का नियमित निरीक्षण करने और  श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणधीन चौक से सोनाड़ी देवी मंदिर होते हुए रामग्राम तक जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता को सड़क निर्माण का कार्य हर हालत में एक महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।
          

इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज का भ्रमण किया गया। उन्होंने मंहत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्देश दिया।
       

  इसके उपरांत उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।  उन्होंने मंदिर की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए परिसर में सीसीटीवी को लगातार क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी को प्रमुख मार्गों और स्थलों पर वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करवाने हेतु निर्देशित किया।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री करण सिंह, अधिशासी अधिकारी चौक श्री ओमप्रकाश यादव, जेई पीडब्ल्यूडी श्री देवानंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *