हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
घुघली/महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवा चमैनिया में एक महिला को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार बरवा चमैनिया निवासी नोयला देवी (45 वर्ष) गुरुवार की सुबह घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गई। परिवार वाले ईलाज के लिए महिला को घुघली CHC लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति राजा मोदनवाल ने बताया कि नोयला देवी घर के कोने की सफाई कर रही थीं। वहीं एक विशाला सांप छिपा हुआ था। जैसे ही उसने सांप को पास आई सांप ने काट लिया। उसके बाद तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी।
इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
