विवाह भवन निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, सीडीओ ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परफार्मेंस ग्रांट से चल रहे विकास कार्यों का सीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, तेजी लाने के साथ नियमित निगरानी के निर्देश

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल /महराजगंज। परफार्मेंस ग्रांट से कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत सेमरा चन्द्रौली और रामपुर चकिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन विवाह भवनों का जायजा लेते हुए निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेष कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा कराने और नियमित निगरानी रखने को भी कहा।


उन्होंने कहा कि गांवों में विवाह भवन बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *