परतावल बाजार में एक बुजुर्ग की मौत, नही हो सकी पहचान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज-  श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है।

बुजुर्ग बाजार में किसी काम से आए थे। दोपहर की तेज धूप में वह अचानक गिर पड़े। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्हें सीएचसी परतावल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र में उस दिन तापमान अधिक होने के कारण हीट स्ट्रोक की आशंका जताई जा रही है। परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *