धानी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

धानी, महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धानी क्षेत्र के महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज एवं एमआरए के पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता परमात्मा अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया। वहीं एमआरए के पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विकास अग्रहरि ने तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
एमआरए के पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विकास अग्रहरि ने कहा कि यह विद्यालय का पहला वर्ष है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों की तरह गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो। विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *