राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं चारु चौधरी
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज- 26 मई 2025, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी 28 मई 2025 को महराजगंज का दौरा करेंगी। इस दौरान वे महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की विकास भवन सभागार में जनसुनवाई करेंगी। सुनवाई में पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे उपाध्यक्ष के समक्ष रख सकेंगी।
उपाध्यक्ष महोदय ने कहा है कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान ढूंढना है। उन्होंने कहा कि इस दौरे का मुख्य लक्ष्य महराजगंज जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना और समाज में महिला सुरक्षा को अधिक मजबूत करना है।
इस दौरान वे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पहल, इसके उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी। साथ ही, वे यह भी बताएंगी कि आयोग किस तरह महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

