हर्षोदय टाइम्स / सुनील कुमार प्रजापति
महराजगंज नौतनवां थाना क्षेत्र अड्डा बाजार के पाठक भैंसहीया चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में बने गेराज से ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी कर लिया। बरसात के कारण ट्रैक्टर मालिक रामसेवक घर के अंदर सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने वारदात को इतने शातिर तरीके से अंजाम दिया गया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब रामसेवक जगे और गेराज में देखा तो ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर गायब था। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पीड़ित को नौतनवां थाने में तहरीर देने की बात कहकर वापस लौट गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग की है ।
नौतनवां पुलिस तहरीर मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

