महाराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 730 परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को दिन के लगभग 11:00 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो जिसका नंबर UP56BW4020 है अनियंत्रित होकर परतावल पुरानी बाजार में सड़क किनारे खड़े गन्ने के जूस के ठेले को टक्कर मार दिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बोलेरो इतनी तेज थी कि ठेले को 50 मीटर तक घसीटती हुई नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रतिनिधि के मकान की चैनल गेट भी टूट गई। इस हादसे में गन्ने का जूस निकलने वाली मशीन तथा ठेला पूरी तरह से नष्ट हो गया। ठेले पर मौजूद दुकानदार ने कूदकर अपनी जान बचाई। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के घर में काम कर रहे सुनील को मामूली चोटें आईं। इस घटना की सूचना मिलते ही परतावल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

