हर्षोदय टाइम्स / काशीनाथ पाण्डेय
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर स्थित गोकुलधाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैठक एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को माला पहनाकर तथा त्रिशूल भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी तालियों के साथ उनका अभिवादन किया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर पार्टी लगातार जनसेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

