देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी पटखौली के गेहूं की खेत में ट्राली बैग में मिले युवक के शव की पहचान उसके पासपोर्ट से हुई। इसी पासपोर्ट के सहारे पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई और पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की मानें तो युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में बाधा बनने से हुई है। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
मालूम हो कि रविवार को ट्रॉली बैग में मिली लाश की पहचान बैग में मिले पासपोर्ट के आधार पर 37 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि प्रेम में बाधक बनने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. घटना के बाद सीओ ने फौरन दबिश दी और पत्नी समेत तीन अन्य को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि नौशाद की पत्नी का गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भांजे से प्रेम संबंध था. जिसकी तलाश जारी है।


