लेहड़ा दुर्गा मंदिर में दर्शनार्थी महिला और बच्चियों से मारपीट।

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहड़ा दुर्गा मंदिर में एक दर्दनाक घटना dसामने आई है। शनिवार की रात साढ़े सात बजे धर्मशाला में ठहरने को लेकर दर्शनार्थियों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया।


गोरखपुर के इस्माईलपुर की रहने वाली ऊषा देवी अपने परिवार के साथ दुर्गा मंदिर में कढ़ाई चढ़ाने आई थीं। रात होने के कारण वह धर्मशाला में ठहरना चाहती थीं। एक प्रसाद विक्रेता ने उन्हें अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने के बदले मुफ्त ठहरने का प्रस्ताव दिया।कुछ देर बाद कुछ लोगों ने दर्शनार्थी परिवार से विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने ऊषा देवी, उनकी चार पुत्रियों और 4 वर्षीय नाती कृष्णा समेत आधा दर्जन लोगों को पीट दिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया।


पीड़ित परिवार ने लेहड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामला सुलझा दिया गया है और कोई तहरीर नहीं मिली है।ऊषा देवी ने पुलिस पर स्थानीय लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह मुख्यमंत्री के दर्शन दरबार में जाकर शिकायत करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *