परीक्षा देने गई युवती को प्रेमी लेकर फरार , मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/आनंद पाण्डेय

परतावल/महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती परतावल में स्थित महाविद्यालय में परीक्षा देने गई थी जिसको उसी  के गांव का युवक लेकर फरार हो गया। युवती परतावल बाजार स्थित एक महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने गई थी। युवती की बहन के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मालूम हो कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपने ही गांव के युवक के साथ काफी दिन प्रेम प्रसंग चल रहा था। तहरीर के अनुसार युवती परतावल बाजार स्थित एक महाविद्यालय में परीक्षा देने गई थी।

इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *