कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा/कोठीभार।  आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोठीभार थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को त्यौहार के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।
बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग, धर्मगुरु एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *