सिसवा क्षेत्र की समस्या को लेकर राज्यमंत्री से मिले समाजसेवी गब्बर सिंह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज – जनपद महराजगंज के विकासखंड सिसवा अंतर्गत ग्रामसभा बन्दी निवासी समाजसेवी गब्बर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर सिसवा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

समाजसेवी गब्बर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, किसानों की समस्या जैसे खाद की किल्लत, बढ़ती महंगाई, सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और अपने क्षेत्र में पानी की सुविधा उपलब्ध हो साथ ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनता के हित में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की मांग की गई। उन्होंने सारी बातों को सुनकर इन सभी समस्या का निराकरण करने की बात कही।

वार्ड संख्या 47 से जिला पंचायत पद के भावी प्रत्याशी गब्बर सिंह हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेकर आवाज उठाते रहें है और उनकी सहायता के लिए तैयार रहते है।

इस दौरान उनके साथ शेषराज चौधरी, प्रदुम्न पटेल, अवधराज पटेल, जय किशुन चौधरी, रोहित चौधरी, डॉ0 मौसम शर्मा, श्रवण पटेल आदि अपना दल एस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *