1 जुलाई से महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट होगा ऑटोमेटेड ट्रैक पर, मैनुअल व्यवस्था समाप्त

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



महराजगंज। सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केवल कुशल एवं दक्ष चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने महराजगंज में ड्राइविंग टेस्ट की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) महराजगंज ने बताया कि जनपद में अब मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।


उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों का चालन परीक्षण (ड्राइविंग टेस्ट) मै० ए०के० ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा स्थापित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केन्द्र (एडीटीसी) में कराया जाएगा। यह केंद्र खसरा संख्या 343, चौपरिया, वैष्णवी टीवीएस के पीछे, आनंद नगर रोड, महराजगंज स्थित है।


एआरटीओ ने बताया कि नए केंद्र पर आधुनिक मानकों के अनुरूप आवेदकों की ड्राइविंग क्षमता का परीक्षण किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और केवल योग्य अभ्यर्थियों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा सकेगा।

विभाग ने सभी लाइसेंस आवेदकों से 1 जुलाई 2026 से नई व्यवस्था के अनुसार निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होकर ड्राइविंग टेस्ट देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *