अज्ञात महिला का नहर में उतराता मिला शव

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली / महाराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर के समीप भीसवां नहर में आज सुबह लगभग 11:00 बजे एक अज्ञात महिला का उतराता हुआ शव मिला। शव को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने भिटौली थाने पर शव के बारे में सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर शिकारपुर चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचे एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला के शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से महिला के शव के बारे में जानकारी ली गई लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।

इस मामले में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *