हर्षोदय टाइम्स/ रतन पाण्डेय
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कल शाम को अपने पुलिस बल के साथ परतावल चौराहे से परतावल कस्बे तक पैदल मार्च कर स्थानीय निवासियों में सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने और अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम सभी को सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है और लोगों के साथ संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस पैदल मार्च में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के साथ एसआई ओम प्रकाश यादव,कांस्टेबल आशीष यादव,तबरेज,पंकज यादव सहित अन्य पुलिस बल भी शामिल थे। इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
इस तरह के पैदल मार्च से न केवल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होती है, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने में भी मदद मिलती है। इससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का माहौल बनता है, जो शांति और सद्भावना के लिए आवश्यक है।
इस पैदल मार्च के दौरान, थाना प्रभारी अभीषेक सिंह ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी अराजक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, और उन्होंने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।
इस तरह के कदमों से न केवल अपराधियों में भय पैदा होता है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का एहसास भी मजबूत होता है, जो समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

