पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार , आरोपी गिरफ्तार
हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली /महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो आरोपियों ने दोबारा उसे बुरी तरह से मारा पिटा। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मालूम हो कि भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अगया निवासी पीड़ित महिला ललिता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए तहरीर में बताया कि उसके पति रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर गये हुए है। वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। बीते दिनों गाँव के ही एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे बुरी तरह से मारा पिटा। जिसकी शिकायत उसने भिटौली पुलिस से की थी। बीते 21 दिसंबर को पीड़ित महिला मनरेगा का कार्य कर वापस आ रही थी कि खुन्नस खाए आरोपियों ने उसे गाली गुप्ता देते लात मुक्का थप्पड़ से बुरी तरह से मारने पीटने लगे।
आरोप है कि एक आरोपी ने महिला का कपड़ा भी फाड़ दिया। महिला की चिख पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गये और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना भिटौली में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। थक हार कर महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

