महराजगज जिला मुख्यालय पर 27 दिसम्बर को जनप्रतिनिधियो द्वारा ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) का होगा वितरण

महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो छोटेलाल पाण्डेय

महराजगज : भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण – ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण अभियान के तहत और स्वामित्व योजना के अंतर्गत 28,839 ग्रामों की 40,92,500 घरौनियों (ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेखों) का डिजिटल वितरण मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। साथ ही भौतिक रूप से घरौनी वितरण योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा अपराह्न 1:30 बजे लखनऊ में किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद महराजगंज के कुल 302 ग्राम पंचायतों में 20,000 घरौनियों का वितरण किया जाएगा। घरौनी वितरण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति किया जाएगा।

इसके अलावा ग्रामस्तरीय कार्यक्रमों में भी घरौनियों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सभी 302 ग्राम पंचायतों, तहसील और जिला मुख्यालयों पर मा. प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि घरौनी एक बेहद अहम अभिलेख है, जिसके माध्यम से घरौनीधारक को उसके मकान का मालिकाना हक प्राप्त होता है। इससे उसे न सिर्फ स्थाई आवास प्राप्त होता है बल्कि घरौनीधारक अन्य योजनाओं का भी लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *