मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में लगातार पांचवीं बार जिले को मिला पहला स्थान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

राजस्व और विकास मामले में प्रदेश में नंबर एक पर फिर रहा महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! डीएम अनुनय झा ने विकास कार्यों और राजस्व कर करेत्तर के मामलों पर जिले को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर ला पहुंचाया है।

जिले के विकास मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की पारी भी आते ही लगातार अच्छी बैटिंग करते हुए नजर आ रहे है।

एडीएम पंकज वर्मा के बारे में तो लगभग सभी जानते होंगे एडीएम साहब ने तो सच में एक जीवंत प्रमाण दिया है किसान के बेटे से अफसर बनने के बाद आम आदमी की समस्या को कैसे निस्तारित किया जाए और समाज में गरीब छात्रों को कैसे संयोजित किया जाए इसका भी प्रमाण दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर महाराजगंज जिले को लगातार 5 महीने तक प्रदेश में सर्वोच्च स्थान मिलता रहा है। निश्चित ही यह उत्कृष्ट कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने और जनता के बीच कर करेत्तर से लेकर विभिन्न योजनाओं को पहचाने तक की प्रमाणिकता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा ने जिलाधिकारी महोदय और जिले के सभी अधिकारियों को बधाइयां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *