सार
महराजगंज में जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मेस और परिसर की साफ-सफाई की जांच की और बंदियों की समस्याओं को सुना। जेल कर्मियों को बंदियों की सुविधाओं का ध्यान रखने और अनुमन्य सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश भी दिया।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : महाराजगंज जिला जज, डीएम व एसपी ने सोमवार को जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। बैरक से लेकर मेस तक देखा। बंदियों की सुविधा भी परखी।
निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना। जेल कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि बंदियों को अनुमन्य सुविधाओं का ख्याल रखें। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये। निरीक्षण के दौरान जेल, पुलिस, प्रशासनिक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
