महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : 30 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, अल्प वयस्क बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ–सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने सबसे पहले कैदियों को दीपावली की शुभकामना दिया और उनकी समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामानों की जांच भी की गई। जिलाधिकारी महोदय ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों की मुलाकात को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने बंदियों के नियमित रूप से औचक निरीक्षण के लिए भी कहा।
दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
