घुघली/ महाराजगंज (पुनीत पाण्डेय ): ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने आज अपने आवास पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननिय पंकज चौधरी जी को 63 लोकसभा महराजगंज से पुनः भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह जी , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता जी, गोकुल कुशवाहा जी, मंडल उपाध्यक्ष हेमराज सिंह जी, पुर्व ग्राम प्रधान पुरैना डब्लू पांडे जी जी के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
	

 
						 
						