भिटौली पुलिस ने विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानून की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज भैंसा में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय


भिटौली (महराजगंज):भिटौली पुलिस की ओर से दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज भैंसा में नए आपराधिक कानूनों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उपनिरीक्षक शिवांशु पांडेय व कृष्णानंद तिवारी रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों में किए गए बदलावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर कड़ी सजा तथा जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में न्याय प्रणाली, नागरिक अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी कानून से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *