कोठीभार पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- 30/10/2025, गुरूवार को कोठीभार पुलिस टीम ने रामप्रसाद सिंह परास्नातक महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नए कानूनों और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।

कोठीभार पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, जैसे 181, के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का उल्लेख था।

इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, महिला उपनिरीक्षक पूजा यादव, संदीप यादव, धनेश यादव, हेड कॉन्स्टेबल पंकज यादव और लकी पटेल शामिल थे।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह

वहीं, परतावल के एसबीएम इंटर कॉलेज पुरैना में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने नए आपराधिक कानूनों में किए गए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झूठे वादे या पहचान छिपाकर यौन संबंध बनाना अब दंडनीय अपराध है। छोटे अपराधों में सामुदायिक सेवा को सजा के रूप में जोड़ा गया है, जबकि गंभीर अपराध जैसे गैंगरेप और आतंकवाद के लिए 20 वर्ष से लेकर मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *