सीआरपीएफ में ट्रेनिंग के बाद वापस घर लौटे जवान का ग्राम प्रधान ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/पुनीत पाण्डेय


भिटौली/महराजगंज । जनपद  महाराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा राजा निवासी सत्येंद्र चौधरी उर्फ अभिषेक चौधरी पुत्र वंशराज चौधरी ने सीआरपीएफ में ग्यारह महीने के ट्रेनिंग के बाद घर वापस पहुंचे तो परिवार सहित गांव के लोगो में काफी उत्साह रहा। 

वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टीटू उर्फ ऋषिराज रॉय द्वारा माला पहना कर अभिषेक का स्वागत कर सम्मानित किया। और कहा कि गांव में अभिषेक के सीआरपीएफ में ज्वाइन होने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आज ग्यारह महीने ट्रेनिंग के बाद अभिषेक गांव वापस अपने घर आया है। वही सीआरपीएफ जवान अभिषेक चौधरी ने बताया कि ग्यारह महीने ट्रेनिंग पूरा करने के बाद छुट्टी पर घर आया हु। बीस दिनों का छुट्टी मिला है उसके उपरांत त्रिपुरा के 71वी बटालियन में जॉइनिंग कर देश की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। गांव के लड़के,बूढ़े व जवान अभिषेक से मिलने के लिए बेताब थे। गांव के तमाम लोग अभिषेक से मिले व ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सचिन,दुर्गेश,डॉ डी डी एम ,भोलू चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *