ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:28 बजे सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के पॉइंटमैन रजनीकांत यादव ने मेमो के माध्यम से सूचना दी कि सिसवा बाजार-खड्डा रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 325/17-18 पर ट्रेन संख्या 19725 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सूचना पर कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *