रूस से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर सलमान अख्तर ने एफएमजीई परीक्षा की पास, बढ़ाया क्षेत्र का मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल, महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्राम गोपाला निवासी डॉ. सलमान अख्तर ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) 2026 उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।


डॉ. सलमान अख्तर, मोहम्मद असलम के पुत्र हैं। उन्होंने रूस के उफा स्थित Bashkir State Medical University से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए अनिवार्य एफएमजीई परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया।


उनकी सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। लोगों का कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करना और फिर राष्ट्रीय स्तर की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।


परिवार ने इस सफलता का श्रेय डॉ. सलमान अख्तर की कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में अपनी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा कर क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *