अवैध 315 बोर तमंचे के साथ युवक  गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /बिमलेश कुमार पाण्डेय


घुघली/ महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध 315 बोर देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सोमवार को सूचना मिलने पर घुघली थाना पुलिस ने अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के पूर्व स्थित पटेल के बागीचे के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई।


पूछताछ में उसने अपना नाम अबरार पुत्र सैय्यद अली, निवासी गोपाला नारायण टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर देशी तमंचा बरामद हुआ।


बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी, कांस्टेबल धनंजय यादव, रवि कुमार, विशाल गुप्ता एवं अमित कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *